अगर मेरे प्लेटलेट्स कम हैं तो मुझे क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 15:28

प्‍लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

फॉलेट रिच फूड: फॉलेट यानी कि विटामिन बी हेल्‍दी ब्‍लड सेल को बढ़ाता है. ऐसे में आप डाइट में अधिक से अधिक बीफ लीवर, हरी पत्‍तेदार सब्जियां, बीन्‍स, चावल आदि शामिल करें.

विटामिन B12 रिच फूड: रेड ब्‍लड सेल्‍स के फॉर्मेशन में विटामिन बी12 काफी फायदेमंद होता है. इसकी कमी से शरीर में प्‍लेटलेट कम होने लगते हैं. इसके लिए आप बीफ लीवर, अंडा, सैल्‍मन, बादाम दूध, सोया मिल्‍क आदि का सेवन करें.

विटामिन C रिच फूड: विटामिन सी इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है. यह प्‍लेटलेट को बढ़ाने में भी मदद करता है. इसके लिए आप ब्रोकोली, स्‍प्राउट, लाल हरा शिमला मिर्च, नारंगी आदि का सेवन करें.

विटामिन D रिच फूड: शोधों में पाया गया है कि विटामिन डी बोन मैरो सेल्‍स के प्रोडक्‍शन में मदद करता है जो प्‍लेटलेट और रेड ब्‍लड सेल्‍स के प्रोडक्‍शन के लिए जरूरी है. इसके लिए आप रोज अंडा, ऑयल फिश, सीरियल, मशरूम आदि का सेवन करें.

विटामिन K रिच फूड: विटामिन के ब्‍लड क्‍लॉट और बोन हेल्‍थ के लिए एक जरूरी चीज है. यह प्‍लेटलेट काउंट को इंप्रूव करने में मदद करता है. इसके लिए आप डाइट में सूरजमुखी, ब्रोकली, हरी सब्जियां, पत्‍तेवाली सब्जियां, सोयाबीन, कददू आदि का सेवन करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info